Delhi Govt ladli yojana, Delhi Ladli Yojana,दिल्ली लाडली योजना 2022, (दिल्ली लाडली योजना क्या है? इस योजना से लाभ, उद्देश्य, पात्रता, विशेषताएं, दस्तावेज और इसमें आवेदन कैसे कैसे करें)
दिल्ली सरकार ने बेटियों को सशक्त और मजबूत बनाने के लिए जिससे लोग बेटे और बेटियों में अंतर को दूर कर सकें, ई इसके लिए दिल्ली सरकार ने बेटियों के लिए दिल्ली लाडली योजना 2022 की शुरुआत की है। इस योजना को पुनः लाने का मुख्य उद्देश्य समाज में बेटियों को बेटों ले समान देखा जाय और उनका जन्म दर भी अच्छा हो। जिसके अंतर्गत आर्थिक सहायता का भी प्रावधान किया गया है।
इस लेख में दिल्ली लाडली योजना 2022 से संबंधित पूरी जानकारी देने का प्रयास कर रहे हैं। कि दिल्ली लाडली योजना क्या है? इस योजना से लाभ, उद्देश्य, पात्रता, विशेषताएं, दस्तावेज और इसमें आवेदन कैसे कैसे करें, अगर आप भी दिल्ली लाडली योजना 2022 का पूरा विवरण जानना चाहते हैं तो आप से विनम्र निवेदन है कि इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।
Delhi ladli yojana 2022
Delhi Govt ladli yojana 2022: दिल्ली सरकार द्वारा लाई जाने वाली दिल्ली लाडली योजना में बच्चियों के जन्म से लेकर उसकी शिक्षा का खर्च को वहन करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इस योजना ला लाभ लेकर बेटियां समाज में सशक्त बनने के साथ उच्च शिक्षा ग्रहण कर ऊंचे पदों पर आसीन होंगी। इस योजना का एक दूसरा उद्देश्य बच्चियों के जन्मदर को बढाना भी है जिससे कोई बेटे और बेटी में फर्क न करें।

वहीं जहां बच्चियां अक्सर स्कूल की पढ़ाई बीच में ही छोड़ देती हैं, लेकिन अब इस दिल्ली लाडली योजना से मिलने वाली आर्थिक मदद से ड्रॉप आउट दर में भी गिरावट आएगी। वहीं अगर आप भी अपनी बिटिया के लिए Delhi Ladli Yojana online Apply करना चाहते हैं तो आप इसके आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और आवेदन करें।
दिल्ली लाड़ली योजना 2022 का कार्यान्वयन महिला एवं बाल विकास विभाग तथा शिक्षा विभाग द्वारा किया जाएगा।
दिल्ली लाडली योजना 2022 के अनर्गत मिलने वाली आर्थिक सहायता
आर्थिक सहायता के लिए निश्चित समय | आर्थिक सहायता |
अस्पताल या संस्थागत डिलीवरी के समय | 11,000 रुपए |
घर में डिलीवरी के समय | 10,000 रुपए |
प्रथम कक्षा में प्रवेश के समय | 5,000 रुपए |
6वीं में प्रवेश के समय | 5,000 रुपए |
10वीं में प्रवेश के समय | 5,000 रुपए |
12वीं में प्रवेश के समय | 5,000 रुपए |
दिल्ली लाडली योजना का बजट
दिल्ली लाड़ली योजना का सार्वभौमिक उद्देश्य बच्चियों को समाज में सशक्त और समर्थ बनाना है। सरकार ने बेटी के जन्म के बाद से 12वीं तक की शिक्षा तक अलग अलग चरणों में आर्थिक सहायता देने का प्रावधान किया है। जो जन्म के समय से लेकर 12वीं तक 5,000/- से 11,000 तक दिया जाना है।
इस योजना का संचालन 1 जनवरी 2008 से ही चल रहा है। प्रतिवर्ष इस योजना के लिए अलग से बजट का आवंटन किया जाता है। इस योजना के कार्यान्वयन के लिए पिछले वर्ष मार्च 2021 में 100 करोड़ का बजट पास किया गया था। इस Delhi Govt ladli yojana का लाभ लेने के लिए आप इस योजना की वेबसाइट से फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं। आप इसका आवेदन ONLINE या OFFLINE कर सकते हैं।
लाडली योजना दिल्ली 2022 का उद्देश्य
Delhi Ladli Yojana In Hindi का मुख्य लक्ष्य समाज में फैले बच्चियों के प्रति उस अवधारणा को तोड़ना है जिसमें बेटियों को बेटों से कमतर देखा जाता है। इस योजनांतर्गत आर्थिक सहायता देकर समाज में बेटियों के प्रति सोच में सुधार लाना है। जिससे जन्मदर और लिंगानुपात संतुलित भी रहे।
वहीं बिटिया के जन्म से लेकर 12वीं की पढ़ाई तक 5000 रुपए से लेकर 11,000 रुपए तक का आर्थिक सहायता का प्रावधान उनकी पालन और शिक्षा प्राप्त करने में मदद करना भी है। जिससे वो आगे चलकर उच्च शिक्षा भी प्राप्त करें। इस दिल्ली लाडली योजना 2022 के अन्य फायदे ड्रॉप आउट रेट में कमी और भ्रूण हत्या जैसे संगीन घटनाओं को रुकने से भी है।
Key Features of Delhi government ladli yojana in hindi
योजना | दिल्ली लाडली योजना |
राज्य/सरकार | दिल्ली/दिल्ली सरकार |
योजना का उद्देश्य | बच्चियों समाज में सशक्त बनाना |
आधिकारिक वेबसाइट | यहां क्लिक करें |
मान्य वर्ष | 2022 |
वित्तीय सहायता | 5,000 रुपए से लेकर 11,000 रुपए तक |
योजना का आरंभ | 01 जनवरी 2008 |
आवेदन कैसे करें | ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनो विकल्प मौजूद |
दिल्ली लाड़ली योजना 2022 पात्रता
- बिटिया के माता पिता (आवेदक) दिल्ली राज्य के स्थाई निवासी हों
- बिटिया का जन्म दिल्ली में ही हुआ हो, चाहें किसी संस्था के अनर्गत या घर पर।
- बिटिया के माता पिता की सालाना आमदनी 1,00000 रुपए या उससे कम होनी जरूरी है।
- बिटिया का नाम राज्य के किसी भी मान्यता प्राप्त विद्यालय में ही पंजीकृत कराना अनिवार्य है।
- दिल्ली लाडली योजना का लाभ परिवार की मात्र दो बच्चियों को ही मिल सकेगा।
Delhi Ladli Yojana 2022 में आवेदन के लिए आवश्यक कागजात
- बिटिया तथा माता-पिता के आधार कार्ड की फोटो कॉपी
- माता पिता का आय प्रमाण पत्र
- बिटिया का जन्म प्रमाण पत्र
- माता-पिता का बिटिया के साथ एक फोटो
- दिल्ली में रहने का पिछले 3 वर्ष का निवास प्रमाण पत्र
- फोटोग्राफ (पासपोर्ट साइज )
- जाति प्रमाण पत्र
- माता पिता में से किसी का बैंक अकाउंट पासबुक
- मोबाइल नंबर
दिल्ली लाड़ली योजना 2022 परिपक्कता राशि के लिए दावा
- जो बालिका दसवीं की परीक्षा पास कर चुकी हो और उसकी आयु 18 वर्ष या उससे ज्यादा हो, वो परिपक्वता राशि के लिए आवेदन कर सकती है।
- जो बालिका दसवीं पास करने पर भी उसकी आयु 18 वर्ष से कम हो वो 12वीं पास करने के बाद परिपक्वता राशि के लिए दावा कर सकती है।
- इस योजना में परिपक्वता राशि को प्राप्त करने के लिए बिटिया के पास SBIL से ACKNOWLEDGEMENT का होना जरूरी है। साथ ही अन्य जरूरी कागजात भी लग सकते हैं।
- इस योजना में आवेदन करते समय ACKNOWLEDGEMENT LETTER भी जमा करना होता है।
- बिटिया के नाम से भारतीय स्टेट बैंक में खाता आवश्यक है।
- बैंक में खाता खुलवाने के लिए ACKNOWLEDGEMENT LETTER जरूरी है।
- इसके बाद बैंक द्वारा बिटिया की राशि एक यूनिक आईडी नंबर पर ट्रांसफर कर दी जाएगी जो बैंक द्वारा दिया दिया जाएगा।
दिल्ली लाडली योजना BENEFITS IN HINDI
- दिल्ली लाडली योजना का प्रयास समाज में व्याप्त बच्चियों के प्रति दुर्भावना को दूर करना है।
- दिल्ली लाडली योजना में 5000 से 11000 रुपए तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
- बिटिया के जन्म से लेकर 12वीं में प्रवेश लेने तक आर्थिक सहायता देने का प्रावधान है।
- इस योजना से बच्चियां पढ़ लिखकर सशक्त एवं अपने पैरो पर खड़ी हो सकेंगी।
- बच्चियों के उच्च शिक्षा प्राप्त करने में भी इस योजना का लाभ मिलेगा।
- Delhi Ladli Yojana से बच्चियां स्कूल नहीं छोड़ेंगी और बेटियां इस योजना से प्रोत्शाहित होंगी।
- इस योजना का संचालन राज्य के महिला एवं बाल विकास और शिक्षा विभाग द्वारा किया जाता है।
- योजना का शुभारंभ 1 जनवरी 2008 को किया गया था।
- इस योजना में किसी प्रकार की बजट की समस्या नहीं आती है।
- इस योजना से लिंगानुपात पर भी फर्क देखा गया है।
delhi Ladli Yojana online Apply कैसे करें।
आप भी अपनी बिटिया के लिए दिल्ली लाडली योजना में आवेदन करना चाहते है तो नीचे लिखे स्टेप का अनुसरण करें।
- इस योजना में आवेदन करने के लिए आपको महिला एवं बाल विकास विभाग की Official Website पर जाना होगा।
- होम पेज पर दिल्ली लाडली योजना के विकल्प पर क्लिक करें।
- Delhi Ladli Yojana form download करने के लिए APPLICATION FORM वाले विकल्प पर क्लिक कर फॉर्म डाउनलोड करें।
- इस फॉर्म का प्रिंट आउट लेकर महत्वपूर्ण और जरूरी जानकारियां भरें
- ऊपर बताए गए सारे जरूरी कागजात को एक साथ अटैच करें।
- तत्पश्चात इस भरे हुए फॉर्म को जिला कार्यालय में जमा कराएं।
- आवेदन पत्र को प्राप्त होने पर विभाग द्वारा इसकी जांच की जायेगी।
- जांच में सब कुछ सही पाए जाने पर इसे SBIL में भेज दिया जाएगा।
- इस प्रकार आपके बिटिया का दिल्ली लाडली योजना में आवेदन होगा।
दिल्ली लाडली योजना का स्कूल द्वारा आवेदन करें।
- विद्यालय में दिल्ली लाडली योजना प्रभारी इसकी योजना की संपूर्ण जानकारी देगा।
- इस योजना में आवेदन करने के लिए लिए फॉर्म को भरकर तथा सारे जरूरी कागजतो के साथ प्रभारी के पास जमा करें।
- इस फॉर्म को स्कूल के प्रिंसिपल से सत्यापित कराना अनिवार्य है।
- उसके बाद जिला कार्यालय में जमा किया जायेगा।
- जहां पर इस आवेदन पत्र को जांचा जायेगा, सबकुछ सही होने पर उसे SBIL को भेज दिया जाएगा।
- स्कूल के द्वारा दिल्ली लाडली योजना में आवेदन करने की यही प्रक्रिया है।
दिल्ली लाडली योजना का विद्यालय द्वारा रिन्यूअल
- लाडली योजना के प्रभारी द्वारा इस योजना की पूरी जानकारी देंगे।
- प्रभारी ही रिनुअल फॉर्म इकट्ठे करेंगे।
- रिनुअल फॉर्म इकठ्ठा करने के बाद स्कूल के प्रिंसिपल के पास जमा किए जाएंगे।
- स्कूल के प्रिंसिपल द्वारा सभी रिन्यूअल फॉर्म की जांच की जाएगी।
- फिर सारे आवेदन पत्रों को जिला कार्यालय में जमा कराया जायेगा।
- प्राप्त आवेदन पत्रों का जिला कार्यालय में सत्यापन किया जायेगा। त्रुटिरहित पाए जाने पर इसे SBIL को भेज दिया जायेगा।
- दिल्ली लाडली योजना 2022 को विद्यालय द्वारा रिन्यूअल करने की यही प्रक्रिया है।
Delhi Ladli Yojana status कैसे पता करें?
- सबसे पहले महिला एवं बाल विकास विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
- होम पेज पर दिख रहे दिल्ली लाडली स्कीम के विकल्प पर क्लिक करें
- अब आपको इस पेज पर To Know the status of Application Under Ladli Schem here के विकल्प पर क्लिक करें
- नया पेज खुलेगा जहां पर आपको पॉलिसी नंबर, ग्रुप मेंबर आईडी, मेंबर डी ओ बी तथा कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
- तत्पश्चात Submit का बटन क्लिक करते ही Delhi Ladli Yojana status दिख जायेगा।
ALSO READ:
delhi Ladli Yojana helpline number
इस दिल्ली लाडली योजना 2022 में आवेदन करने से पहले या बाद में कोई भी समस्या आए तो आप विभाग के दिए गए Contact Number’s पर कॉल कर अपनी समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते हैं। Helpline Number निम्न प्रकार से हैं।
- Contact Number- 011-23381892
- SBIL Toll-Free Number- 1800229090
FAQ-
Q- दिल्ली लाडली योजना कब शुरू की गई थी?
Q- Delhi Ladli Yojana में कितनी राशि प्रदान करने का प्रावधान है?
Q- क्या इस योजना का लाभ अन्य राज्य के लोग ले सकते हैं?
Q- दिल्ली लाडली योजना में आवेदन कैसे करें?
इस लेख में दिल्ली लाडली योजना 2022 की संपूर्ण जानकारी देने का प्रयास हमारी तरफ से किया गया है। आप इसे अपने परिवार के सदस्यों और मित्रों में शेयर कर सकते हैं जिससे इसका लाभ अनेक लोगों को मिल सकता है। आपको ये लेख कैसा लगा। कमेंट कर जरूर बताएं।